शनिवार, 8 सितंबर 2012

प्रवासी साहित्यकार: सुरेश चन्द्र शुक्ला "शरद आलोक"

 साहित्याकर समाज का प्राण होता है वह अपनी सांसारिक अनुभूतियो को मार्मिक अभिव्यक्ति देते हुए लोकभावनाओ का प्रतिनिधित्व करता है । समाज के वातावरण की नीव पर ही साहित्य का प्रसाद खड़ा होता है । जिस समांज की जैसी परिस्थतिया होगी वैसा ही उसका साहित्य होगा । नार्वे में ओस्लो विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय सुरेश चन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक' अपनी सृजनात्मक शैली से नित्य नवीन अनुभूतियों को संजोते और सँवारते हए देशी और विदेशी पाठकों को राससिक्त कर रहे है । २५ वर्ष पूर्व लखनऊ से उड़कर नार्वे पहुँच शुक्ल जी ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के बूते पर नोर्वे जैसे हिन्दी के लिए विपरीत वातावरण वाले देश में भी हिन्दी - नॉरवेजीय द्वैभाषिक पत्रिका 'स्पाइल दर्पण ' का प्रकाशन शुरू किया । उनके द्वारा प्रवाहित साहित्य संगम की यह धारा गंगा यमुना के पवित्र संगम की तरह अवाध गति से बहती हुयी हजारों पाठको को अपनी अभिव्यक्ति से अभिसिंचित कर रही है ।
'शरद आलोक' की कहानी संग्रह 'अर्धरात्री का सूरज" जंहा एक ओर नार्वे की धरती  पर भिन्न विषय वस्तु,नए कथानक ,नए परिवेश से हिन्दी कहानी के आकर्षण को बढ़ा रह है वंही उनके द्वारा उर्दू में लिखित 'तारुफी ख़त' अन्य भारतीय  भाषाओं के प्रति उनकी ललक ओर रुझान को दर्शाता है  | सुखद ओर आनंददायक लोक में  विचरण  करने के लिए कल्पना ह़ी  कवि  का साधन होती है | इसी परिपेक्ष में कवि द्वारा रचित वेदना, नंगे पांव का सुख,दीप जो बुझते नहीं, नीड में फंसे पंख, सम्भावनाओ की तलाश , गंगा से ग्लोमा के संगम में चिंतन ,विषयवस्तु,भाषा, शिल्प ओर प्रस्तुतीकरण के प्रयोग परलक्षित हो रहे हैं | 
कल्पना की सुधा से सिक्त ;शरद आलोक' के गीत,कहानी,मानव के व्यथित ह्रदय को शांति प्रदान करते है | सुरेश चन्द्र शुक्ल ने विदेश में अपने लम्बे प्रवास के बावजूद हिन्दी के अगाध प्रेम ओर अपनी माटी की गंध पर आंच तक नहीं आने दिया | परदेश में रहते हुए सामाजिक पीड़ा  ओर स्वदेश प्रेम को उकेरती इनकी कहानी 'मंजिल के करीब' के अंश :
 अक्सर नार्वेजियन समाचार पत्रों में निरी  बेहूदी बाते छपती है | तीसरी दुनिया के देशों को समाचार पत्रों में स्थान काम मिलता है | भारत -पाकिस्तान -बांग्लादेश के बारें में पूछो ह़ी नहीं  | एक दिन एक समाचार पत्र ने प्रकाशित किया - तीसरी  दुनिया की प्रवासी औरते चूहे की बच्चा पैदा करती हैं|  कितनी शर्म की बात है शायद ह़ी कोई प्रवासी किसी नार्वेजीय के बारें में ऐसा सोचता हो |  कभी -कभी मन में आता है कि अपने वतन  भाग चलो | अपने देश में काहे जैसा हो सुकून है शांती है | अपने देश की मिट्टी में जो सोंधापन  है जो खुसबू  है वह यंहा नहीं है | यंहा आसमान भी मानो हमें  निगलना चाहता है |



 

 

 

 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 

 

हिन्दी ब्लागर्स

हिन्दी चिठ्ठाजगत बजरिये ब्लागिंग हर आवाम की आवाज है,जो ना तो न किसी प्रकाशक का मोह्ताज है न किसी स्पांसर का।आज हिन्दी ब्लागिंग के जरिये हिन्दी का परचम विश्वजाल पर लहरा रहा है। इसकी उपलब्धियों से प्रभावित होकर महात्मा गांधी अन्त्तराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय ने इलाहबाद में ब्लागरस मीट का आयोजन कर हिन्दी चिठ्ठकारी को पह्चानने में अग्रिम भूमिका निभाई है। देश विदेश से अनेको चिठ्ठा प्रेमियों ने अपने अनुभवों और नयी तकनीकी से लोगो को रु-बरू कराया | विदेशी धरती पर हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में प्रवासी भारतीयों ब्लागर्स के योगदान और उनकी सेवाओ से हिंदी जगत आह्लादित है | रोजी रोटी के लिए अपनी माटी से हजारो मील दूर रहते हुए भी उन्होंने अपनी संस्कृति,संस्कार पर कभी आंच नहीं आने दी, अपनी भाषा अपने वतन को हमेशा सर्वोपरि रखा,काबिलेतारीफ है आज भी उनके दिलो में देश की वही जीती जागती तश्वीर जो शब्दों में ढल कर बजरिये ब्लागस  चारो ओर अपनी सुगंध से सुवासित कर रही | उनके इस भागीरथी प्रयास के लिए हम सब तहे दिल से शुक्रगुजार है |